• Sat. Mar 28th, 2026

चंद घंटों में लापता बच्ची को सकुशल बरामद करने वाली मंगलौर पुलिस टीम को किया सम्मानित

ByAkeel Ahmad

Jan 5, 2023

मंगलौर। अचानक गुम हुई बच्ची को चंद घंटों में बरामद करने वाली पुलिस टीम को क्षेत्रीय लोगो ने सम्मानित कर मंगलौर पुलिस का आभार जताया, दरअसल मंगलौर क्षेत्र की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के टैस्ट में नंबर कम आए तो परिजनों के डांट के डर की वजह से घर से अचानक गायब हो गई। बच्ची की गुमशुदगी के बाद परिजनों ने मंगलौर कोतवाली पहुंच कर बच्ची की गुमशुदगी की सूचना दी। सूचना के पाकर बिना समय गुजारे एस आई मनोज कुमार वी महिला दरोगा जोशी डिंपल बच्ची की खोजबीन में जुट गए। पुलिस ने घण्टेभर में ही सैकडो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंघालनी शुरू करदी। और बच्ची की।लोकेशन ऋषिकेश बस अड्डे पर मिली पुलिस ने बिना समय गुजारे बस को ट्रेस कर ऋषिकेश बस अड्डे से बच्ची को सकुशल बरामद करली। चंद घंटों में ही गुमशुदा बच्ची की बरामदगी के बाद मंगलौर पुलिस ने राहत की सांस ली। वही मंगलौर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से स्थानीय लोगो से लेकर जनप्रतिनिधियों खूब सराहना की। वही जनपद पुलिस कप्तान अजय सिंह ने भी मंगलौर पुलिस की पीठ थपथपाई, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंगलौर कोतवाली पहुंच कर बच्ची को सकुशल बरामद किए जाने वाली पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल, एसआई मनोज कुमार महिला एसआई डिंपल जोशी, दीपक नेगी, अरविंद कुमार, अजय कुमार, आदि को पुष्प भेट कर सम्मान किया और मंगलौर पुलिस टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.