• Mon. Jul 27th, 2026

हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

ByAkeel Ahmad

Jan 7, 2023

मंगलौर

मंगलौर रोड़वेज बस स्टेंड पर सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आकर मंगलौर निवासी एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
शनिवार दोपहर के करीब मंगलौर निवासी 28 वर्षीय नजराना पत्नी इसरार मोहल्ला बंदरटोल मंगलौर रोड़वेज बस स्टैंड के पास सड़क पार कर रही थी। उसी समय सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। और गंभीर रूप घायल हो गई। परिजनों ने आनन फानन में निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए जहा चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई

Leave a Reply

Your email address will not be published.