• Sun. Mar 29th, 2026

अनियंत्रित बोलेरो कार ने युवक व महिला को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

ByAkeel Ahmad

Jan 14, 2023

मंगलौर

अनियंत्रित बोलेरो कार ने एक महिला व युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक व महिला गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
कस्बा चौकी के पास लंढौरा रोड पर एक अनियंत्रित बोलेरो कार ने एक युवक व महिला को रौंद दिया और युवक को बोलेरो कार घसीटते हुए एक दुकान में घुस गई । राहगीरों ने युवक को कार से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। बुलेरो कार की चपेट में आने से एक महिला भी घायल हो गई। घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इसको देखते हुए घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायल युवक साहिल मोहल्ला पठानपुरा व घायल महिला शमा मोहल्ला किला मंगलौर की रहने वाली बताई जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.