मंगलौर
बसपा सुप्रीमो व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री
मायावती का जन्मदिन मंगलौर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के 67 वे जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। इस दौरान मंगलौर विधायक ने गरीबों को कंबल भी वितरित किए।
इस मौके पर बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी ने कहा बहन मायावती ने सर्व समाज को जोड़ने का काम किया है। सर्व समाज को नौकरियां देने का काम बहन जी ने किया । जो बहन जी ने कहा उसे पूरा किया है। बहन जी का जन्मदिन मनाने आये बसपा कार्यकर्ताओं पर भी सरवत करीम अंसारी ने शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी अमीर हसन अंसारी ,आजाद वीर, मोइनुद्दीन अंसारी, संसार सिंह,तेलूराम, मोंटी, खालिद काजमी, गुलाम अब्बास, अब्दुल कयूम, अनीश, मुजाहिद, अरशद, मुमताज, राव इसरार, अज्जू खान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
