मंगलौर
जन कल्याण व लोक भावना के उद्देश्य से मंगलौर कस्बे में महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रियी गिरी महाराज द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमे 13 अखाड़ों से साध्वी, साधु संत इस शोभा यात्रा में हिस्सा लेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रियी गिरी महाराज ने बताया की भारतीय संस्कृति का उद्देश्य है की विश्व कल्याण हो जनकल्याण हो, और इस माघमास में आध्यात्मिक कार्य करने भागवत कथा श्रवण के साथ अनुष्ठान व पूजन करने का बड़ा महत्त्व है जिसके लिए साधु संत हमेशा से ही जन कल्याण के लिए अनुष्ठान करते रहते है इसलिए मंगलौर कस्बे में आगामी 18 जनवरी से 26 जनवरी तक महा अनुष्ठान किया जा था है जिससे देश का विश्व का कल्याण हो सके। इस अनुष्ठान में कई साधु संतो का रैला मंगलौर की पावन धरती पर आयेगा और कस्बे में विशाल 201 मंगल कलश यात्रा के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कथाओं के साथ साधु संतो का आशीर्वाद प्राप्त कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की जाएगा।
मंगलौर में निकलेगी भव्य मंगल कलश यात्रा
