
मंगलौर गंग नहर पुल के पास नेशनल हाईवे पर दिल्ली की ओर से आ रहा एलपीजी गैस से भरा कैप्सूल अनियंत्रित होकर पलट गया है। गैस से भरा कैप्सूल प्लेन से अफरा तफरी मच गई गैस लीक होने के डर से हाइवे पर खतरा मंडराता रहा। घटना की सूचना मिलते है तत्काल मंगलौर पुलिस के साथ अग्निशमन फायर यूनिट मंगलौर को घटना स्थल पर अति संवेदलशील देखते हुए तत्काल ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को मय फायर यूनिट के घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंच कर मौके पर दोनों मोटर फायर इंजन से एक एक होज पाई फैलाकर तैयारी की दशा में तैनात किया साथ ही कर्मचारी को ब्रीदिग ऑपरेटर पहनाकर मौके की गई संवेदनशीलता को देखकर तैनात किया गया उक्त कैप्सूल ट्रक एलपीजी गैस को चालक मनोज कुमार राजस्थान से बहादराबाद बॉटलिंग प्लांट जा रहा था जिसमें लगभग 18 टन एलपीजी गैस सहित कुल 35 टन वजन था मौके पर इंडियन बॉटलिंग प्लांट बहादराबाद के प्रबंधक श्री कमल माहेश्वरीमय स्टाफ के पहुंच गए थे ट्रक कैप्सूल मालिक भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे ट्रक कैप्सूल मालिक द्वारा मौके पर एलएनटी को बुलाकर उक्त गैस से भरे कैप्सूल को सीधा कर मुख्य मार्ग पर लाया गया तत्पश्चात सकुशल कार्य उपरांत गैस प्लांट बहादराबाद के लिए रवाना किया गया मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी एवं मुख्य मार्ग भी बाधित हो गया था गैस लीकेज होने का बहुत अधिक डर था जो कि एक बहुत बड़ी मानव क्षति भी पहुंचा सकता क्योंकि यह गैस बहुत ही हाई इनफलेबल ज्वलनशील होती है बाद आवश्यक कार्य सकुशल संपन्न उपरांत मौके पर मौजूद जनसमूह वाहन स्वामी श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय ने भी फायर सर्विस द्वारा की गई कार्रवाई की खुले मन से प्रशंसा की श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय ने कार्य सकुशल उपरांत फायर सर्विस टीम को बधाई दी । क्योंकि यह कैप्सूल एक बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण भी बन सकता था । फायर स्टेशन रुड़की एवं फायर यूनिट मंगलौर से मोटर फायर इंजन मौके पर तैनात किया गया था । इस मौके पर अग्निशमन अधिकारी रुड़की श्री डीएस नेगी, लीडिंग फायरमैन नजाकत अली, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा, चालक विपिन सिंह तोमर एवम फायर यूनिट मंगलौर सेली, डिंग फायरमैन अजब सिंह, चालक अब्दुल रहमान, फायरमैन अजय कुमार आदि शामिल थे
