• Sun. Mar 29th, 2026

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किया संगठन का विस्तार, अनुज कुमार बने जिलाध्यक्ष

ByAkeel Ahmad

Jan 21, 2023

नारसन
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रेस वार्ता कर उत्तराखंड में अपने संगठन विस्तार की घोषणा करदी है। नारसन में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने प्रदेश में संगठन का विस्तार किया। योगेंद्र सिंह राठी को प्रदेश उपाध्यक्ष, चौधरी संजीव कुमार को प्रदेश महामंत्री, चौधरी अनुज कुमार को जिला अध्यक्ष, चौधरी नितेश लोहान को युवा जिलाध्यक्ष, चौधरी वीरेंद्र राठी को जिला महामंत्री, चौधरी विकास राठी को युवा गढ़वाल मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।इस मौके पर धर्मेंद्र मलिक ने कहा की बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के के लिए किसान यूनियन बनाई थी। जिससे किसानों के हक के लिए आवाज उठाई जा सके। लेकिन मौजूदा किसान यूनियन बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की विचारधारा से अलग चल रही है। उन्हे किसानों के मुद्दो का कोई सरोकार नही। किसान यूनियन में अपना कठिन योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सुना नही जाता। किसानों के हक के लिए सवाल नही उठाया जा रहे है। इसलिए बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शो पर चलकर उनकी विचारधारा के साथ भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन का विस्तार किया गया है जिससे किसानों के साथ खड़े होकर उनको परेशानियों को समझा जा सके। उत्तराखंड प्रदेश में अभी तक किसानों के गन्ना मूल्य घोषित नही हो सका है। किसानों को उनकी खेती के बारे में कोई जानकारी नही दी जा रही है। इस मौके पर अशोक चौधरी, पवन, पप्पू राणा, राजेंद्र, सतीश, प्रवीण, उपदेश, संजीव आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.