मंगलौर
जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण की बैठक मंगलौर में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर 26 जनवरी को शुरू हो रही हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष एवं विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा की देश में भारत जोड़ो यात्रा सफल हुई है। इसलिए अब कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की तैयारियों में लगना चाहिए।
रविवार को मंगलौर जीटी रोड स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष एवं विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा की देशभर में राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश को एक सूत्र में बांधने का रहा है। भारत जोड़ो यात्रा देशभर में सफल हुई है। यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जीतोड़ मेहनत की गई है, जिसका परिणाम भी आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की जा रही है, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर यात्रा को सफल बनाना होगा। पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भाजपा ने पिछले आठ वर्षों में देश को तोड़ने व बांटने का काम किया है, जबकि कांग्रेस पार्टी देश को एक सूत्र में बांधने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में जो नफरत फैलाई है उसके लिए ही कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा व हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है, ताकि देश से नफरत को समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर जिला प्रभारी याकूब सिद्दीकी, पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम, संजीव प्रधान, ,शिवम, ऋषिपाल बालियान,नवाज़ काजमी, राशिद खान, प्रवेज नंबरदार, सभासद मोहम्मद शहजाद, हाजी इलतेफात, फरमान खान,अलीम प्रधान,सभासद अनीस, सभासद अहसान व मसरूर आदि उपस्थित रहे।
