• Sun. Mar 29th, 2026

भाकियू बलराम ने किया संगठन का विस्तार, एडवोकेट मोहम्मद ताहिर बने प्रदेश अध्यक्ष

ByAkeel Ahmad

Jan 27, 2023

रुड़की

रूड़की के भंगेड़ी महावतपुर में मुहम्मद ताहिर ऐडवोकेट के आवास पर भारतीय किसान यूनियन बलराम की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रवि चौधरी व राष्ट्रीय महासचिव ऐडवोकेट मुस्तकीम उर्फ राजू सिद्दिकी द्वारा ऐडवोकेट मुहम्मद ताहिर को उत्तराखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित कर उनकी कार्यकारणी का गठन किया गया।कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारी सहित सैंकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन बलराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रवि चौधरी एवम महासचिव ऐडवोकेट मुस्तकीम उर्फ राजू सिद्दिकी द्वारा ऐडवोकेट मुहम्मद ताहिर को उत्तराखंड राज्य का प्रदेश अध्यक्ष मनोनित कर पत्र प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि भारतीय किसान यूनियन बलराम किसानो के हितों के लिए सदैव तत्पर है और सब किसानों की आवाज़ उठाने का कार्य कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव ऐडवोकेट मुस्तकीम उर्फ राजू सिद्दिकी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन बलराम संवैधानिक रूप से किसानों एवं मजदूरों के लिए हर संभव प्रयास कानूनी रूप से कर रही है।
नवनियुक्त उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन बलराम ऐडवोकेट मुहम्मद ताहिर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद की गरिमा रखते हुए भारतीय किसान यूनियन बलराम का प्रदेश में विस्तार कर हर संभव प्रयास कर जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन बलराम के विधिक सलाकार अजीत ठाकुर, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौधरी, शाहिद परवेज ऐडवोकेट, शहजाद अल्वी ऐडवोकेट, साहिब ऐडवोकेट, आलम कुरेशी ऐडवोकेट शहजाद अली जिला पंचायत सदस्य, आदिल ऐडवोकेट व यूसुफ, जमील, खलील , राजन , महावीर, ठेकेदार विक्रम, रहमत अली सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.