• Sun. Mar 29th, 2026

स्मैक के साथ मंगलौर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Jan 27, 2023

मंगलौर

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक के पास से स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है । पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नशा मुक्त उत्तराखण्ड 2025 के तहत मंगलौर पुलिस नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा है जिसके पास से 17.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ा गया आरोपी गुफरान पुत्र गफ्फार नगला इमरती का रहने वाला है।
पूछताछ के दौरान उसने बताया गया कि वह यह स्मैक हरिद्वार देहात में अलग-अलग स्थानों पर बेचता है जिससे उसे अच्छा खासा मुनाफा हो जाता है।
पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल,उप निरीक्षक मनोज गैरोला, हे0का0 मनोज मिनांन, हे0कानि यूनुस बैग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.