
मंगलौर। घर से नाराज होकर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला ने मंगलौर गंगनहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। वृद्ध महिला को छलांग लगाते देख आसपास के ग्रामीणों ने बिना समय गुजारे वृद्ध महिला की जान बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी और वृद्ध महिला को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया। 65 वर्षीय वृद्ध महिला रामकटोरी मंगलौर क्षेत्र के हरजोली जट्ट की रहने वाली है घर से नाराज हो कर खुदकुशी करने के लिए नहर में छलांग लगा दी थी।घटना की सूचना मिलते मौके पर ही चेतक पुलिस रविंद्र राणा और मनोज मिनान भी मौके पर पहुंच गए महिला की हालत को देखते हुए तुरंत सीएचसी अस्पताल मंगलौर में भर्ती कराया जहा महिला उपचार चल रहा है। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।
