• Fri. Sep 25th, 2026

मंगलौर पुलिस ने चार साल के गुम हुए मासूम बच्चे को चंद घंटों में खोजा, परिजनों की लोटाई मुस्कान

ByAkeel Ahmad

Apr 3, 2023

मंगलौर पुलिस ने एक बार फिर बिखरे परिवार की खुशियां लौटा कर मित्र पुलिस की वाहवाही करादी।

दरअसल सोमवार को मंगलौर कस्बा चौकी को सूचना मिली कि मंगलौर कस्बे के मोहल्ला किला से चार साल का मासूम अयान खान कही गुम हो गया है। मंगलौर पुलिस की सूचना मिलते ही कस्बा चेतक बच्चे की तलाश करने में जुट गई। और घंटो मशक्कत करने के बाद आखिरकार गुम हुए बच्चे को मंगलौर पुलिस ने खोज निकाला, और गुम हुए बच्चे को उनके परिजनों से मिला दिया। गुम हुए बच्चे को पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और मंगलौर पुलिस का शुक्रिया अदा किया। चंद घंटों में ही बच्चे की तलाश करने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। तो वही कस्बे वासियों ने भी पुलिस की कार्यशैली की जम कर तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.