• Sun. Mar 29th, 2026

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

ByAkeel Ahmad

Mar 6, 2023

मंगलौर

1 मार्च से 6 मार्च तक प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलौर पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर रही है। सोमवार को प्रभारी महिला हेल्प डेस्क महिला डिंपल जोशी केवल कन्या बालिका इंटर कॉलेज पहुची और बालिकाओं को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 1 मार्च 2023 से 6 मार्च 2023 तक प्रदेश भर में चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान से अवगत कराया। कर्मचारियों और छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप और पुलिस हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी साझा करते हुए कार्यस्थल पर महिलाओं के शोषण को रोकने , महिला कर्मचारियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए, साइबर क्राइम को लेकर जागरूक किया गया ।बालिकाओं ने इस आयोजन में काफी रुचि दिखाई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव थपलियाल, चौकी प्रभारी मंगलौर अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल मनोज मीनान, म0 कॉन्स्टेबल मधु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.