मंगलौर
होली के त्यौहार को लेकर प्रेस क्लब मंगलौर (रजि0) ने फूलों की होली खेली गई और एक दूसरे को बधाई दी। मंगलौर गुड़मंडी में मंगलौर प्रेस क्लब द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे। होली मिलन कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष अकील अहमद ने रंगो के त्यौहार पर होली मिलन कार्यक्रम में सभी को शुभकामनाएं दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर फूलो की होली खेली । प्रेस कल्ब उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि रंगो के त्यौहार के साथ नशे के खिलाफ लोगो को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया जाएगा। लोगो को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में लोगो को जागरूक करेंगे और समाज से इस बुराई को समाप्त करने के लिए सभी एकजुट होकर लोगो को जागरूक करेंगे। होली मिलन कार्यकर्म में प्रेस कल्ब सरंक्षक जुबैर काजमी,अध्यक्ष अक़ील अहमद,उपाध्यक्ष शमीम अहमद, संगठन मंत्री डा अरशद हुसैन, सचिव राहुल सैनी, महा सचिव अनिल सैनी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ,रोहित राणा, अनुज कुमार, शमीम मंगलौरी, गगनदीप ,शमसुल्जमा आदि शामिल रहे
