बहादराबाद
उत्तराखंड पुलिस को यूं ही नहीं मित्र पुलिस कहा जाता। समय-समय पर उत्तराखंड पुलिस ऐसा कार्य करती है जिससे लोग उसकी प्रशंसा करते हैं । ऐसा ही मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र में देखने को मिला। देर रात एक कार टोयटा इटियोस जोकि दिल्ली से हरिद्वार की तरफ आ रही थी, क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने डिवाइडर पर टकराकर सड़क पर पलट गई , उसी दौरान उप निरीक्षक पूनम प्रजापति जोकि होलिका दहन की ड्यूटी के बाद अपने आवास की तरफ आ रही थी , उन्होंने तत्काल आसपास खड़े लोगों एंव राह चलते वाहनों को रुकवाकर आमजन की मदद दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सीधा करवा कर वाहन में सवार 2 युवक व 1 युवती को गंभीर अवस्था में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया हालांकि ड्राइवर हैप्पी पुत्र गांडा सिंह निवासी मोगा पंजाब की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई और अन्य घायल अर्जुन गुलिया पुत्र प्रदीप निवासी दिल्ली व उसके साथ एक युवती का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन हॉस्पिटल पहुंचे। घायलों को समय से अस्पताल पहुंचने पर महिला उप निरीक्षक ने दो जिंदगी को बचा लिया ।
