• Sun. Mar 29th, 2026

हाईवे पार करते समय वाहन ने बालक को मारी टक्कर, मौत

ByAkeel Ahmad

Mar 8, 2023

मंगलौर

देर रात हाईवे पार करते समय एक बालक को वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालक काफी दूर जा गिरा। यह देखकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मंगलौर सीएचसी लाया गया। घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसको हाय सेंटर रेफर किया गया। जहां बालक की मौत हो गई। शबे बरात के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग पूरी रात जागकर इबादत करते हैं। देर रात आकिब पुत्र नफीस मोहल्ला किला मंगलौर कब्रिस्तान से वापिस आ रहा था। हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आकिब को हॉस्पिटल लाया गया। आकिब की हालत नाजुक देखते हुए उसे हाय सेंटर रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published.