• Sun. May 31st, 2026

नफीस रंगरेज़ बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला मीडिया प्रभारी

ByAkeel Ahmad

Mar 23, 2023

रुड़की । नफीस रंगरेज़ को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, ज़िला रुड़की का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन व खानपुर विधानसभा के निवर्तमान विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा निवर्तमान विधायक मुकेश कोली जी,और भाजपा ज़िला अध्यक्ष शोभा प्रजापति,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ज़िला प्रभारी चौधरी भीम सिंह को धन्यवाद दिया है। रुड़की ज़िले की टीम में , इंजीनियर अनीस गौर को ज़िला उपाध्यक्ष एवं सूफी नूर हसन को ज़िला मंत्री सहित कुल 31 पदाधिकारी बनाए गये हैं । नफीस रंगरेज़ ने कहा है कि ज़िला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली ने जो जिम्मेवारी दी है उसे वे पूरे दायित्व के साथ पूरा करेंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने उत्तराखंड भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे । बता दें कि नफीस रंगरेज़ पहले लंढौरा मण्डल के महामंत्री थे और पार्टी नेतृत्व ने उनके कार्यों को देखते हुए उनको यह नई जिम्मेवारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.