भगवानपुर
पति पत्नी का पवित्र रिश्ता माना जाता है लेकिन कुछ लोग इस रिश्ते को तार-तार कर देते हैं। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी कारण पति-पत्नी में विवाद रहता था।जिसके कारण महिला के पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई ने तहरीर देकर 2 जून को मुकदमा दर्ज करा दिया था। मुकदमे में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस टीम में उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल, का0 राहुल कुमार, का0 संजय नेगी, म0का0 अनुपमा शामिल रहे।
