भगवानपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में थाना भगवानपुर में पुलिसकर्मियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शपथ दिलाई गई तथा थाना भगवान
पुर परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे विभिन्न प्रजाति के वृक्ष लगाए गए । इस मौके पर थाना प्रभारी राजीव रौथान ने कहा पर्यावरण को साफ सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को सही रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देते हैं। जिससे जिंदगी की सांसे चलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।
