• Sun. Mar 29th, 2026

रुड़की एआरटीओ द्वारा की गई चालान की कार्रवाई से विभाग की आय में हुई वृद्धि

ByAkeel Ahmad

Jun 6, 2023

रूडकी

ए आर टी ओ रुड़की एवं इन्टरसेप्टर दल रुड़की द्वारा लगातार अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है। जिसके परिणामस्वरूप विभाग की आय में भी खूब वृद्धि हो रही है। माह मई में ही चालानिंग कार्यवाही से प्राप्त होने वाले राजस्व में दो गुना वृद्धि हुई है।
एआरटीओ रुड़की कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि माह मई में प्रवर्तन दल , सचल दल, बाइक स्क्वाइड एवं इन्टरसेप्टर दल ने कुल मिलाकर 1871 चालान किए हैं , जिससे 53 लाख रुपए प्रशमन शुल्क प्राप्त हुआ है। सबसे अधिक चालान में वृद्धि ओवरलोडिंग के अभियोग में हुई है। माह के दौरान माल वाहनों के ओवरलोडिंग में 165 चालान, यात्री वाहन ओवरलोडिंग में 65, प्राइवेट वाहनों का व्यवसायिक प्रयोग में 20, माल वाहनों में यात्री ढोने में 30, ओवरस्पीडिंग में 242, बिना परमिट 182 , बिना फिटनेस 142, बिना टैक्स 198, 198, बिना लाइसेंस 414, प्रेशर हार्न या ध्वनि प्रदुषण में 190 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा जागरूकता हेतु माह के दौरान डिग्री कॉलेज लंढौरा एवं माउंट पब्लिक लिटेरा स्कूल में भी छात्रों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क दुघर्टनाओं के दृष्टिगत लक्सर रायसी फेरुपुर क्षेत्र में प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त प्रवर्तन कार्यवाही कर खनन सामग्री वहन करने वाले दो दर्जन से अधिक माल वहन ट्रेक्टर ट्राली के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए एक दर्जन से अधिक वाहनों को फेरुपुर चौकी व लक्सर थाने में निरुद्ध किया गया साथ ही बुगावाला क्षेत्र में भी दो दर्जन से अधिक खनन वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध निरुद्वात्मक प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.