मंगलौर
मंगलौर पुलिस ने स्कूल में चोरी करने वाले चोर को मात्र 8 घंटे में पकड़ लिया है और चोरी किया हुआ माल भी बरामद कर लिया है। कोतवाली मंगलौर पर 5 जून को प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंडावली यशवीर सिंह द्वारा कोतवाली मंगलौर में अज्ञात चोर द्वारा स्कूल का ताला तोड़कर चोरी कर ले जाने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया। चोरी के खुलासे के लिए तत्काल प्रभारी कोतवाली मंगलौर द्वारा टीम निकाली गई। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अमित कुमार पुत्र कैलाश निवासी नारसन खुर्द चुराए सामान को बेच रहा है तुरंत टीम मौके पर पहुंची तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से स्कूल से चुराया हुआ सामान बरामद किया गया। अमित कुमार का पुलिस द्वारा आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा हैl पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनुरोध ब्यास. कांस्टेबल अरविंद, पीआरडी धर्मेंद्र शामिल रहे
