मंगलौर
ईद उल अज़हा पर्व को लेकर कस्बा चौकी में एक शांति मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के गणमान्य लोगों के बीच मीटिंग का आयोजन हुआ। मीटिंग के दौरान नगर के संभ्रांत व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखें, जिसमें लोगों ने पानी की व्यवस्था और सफाई व्यवस्था पर ज्यादा ज़ोर दिया , इस दौरान लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया कि ईद के समय कोई भी शरारती तत्व त्यौहार को खराब करने में अपनी भूमिका ना निभाए, उसके लिए कठोर कार्रवाई की जाए और । इसके साथ ही कस्बा चौकी इंचार्ज अकरम अहमद ने कहा कि कुर्बानी को खुले स्थान ना किया जाए, उसको बंद स्थान पर ही करें । कुर्बानी का खून नालियों में ना बहाय। कुर्बान किए गए पशु का वेस्टेज को दफन करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुर्बानी करते समय किसी भी तरीके की वीडियो ना बनाएं और ना ही वायरल करें । अगर कोई व्यक्ति इस तरीके की वीडियो वायरल करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सख़्त लहज़े में यह भी कहा कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी करता कोई भी व्यक्ति पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ शमशाद, हाजी इलतेफात, एहसान, महबूब, इकराम उल हक, सरफराज, शहजाद, एहसान, कलीम, नूर अली, अबरार खान, सरवर आदि उपस्थित रहै।
