• Thu. Mar 26th, 2026

सिपाही और पत्रकार ने दिखाया साहस। कार को आग लगने से बचाया

ByAkeel Ahmad

Jul 10, 2023

मंगलौर

कावड़ पर कार की साइड लगने से भड़के कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और उसमें आग लगा दी लेकिन एक सिपाही और पत्रकार ने साहस दिखाया और पानी डालकर आग को बुझा दिया ।
जानकारी के अनुसार मंगलौर गुड़ मंडी में काफी संख्या में कावड़िया अपनी कावड़ रखकर विश्राम कर रहे थे। एक कार की साइड कावड़ को लग गई। यह देख कर कावड़िए भड़क गए और उन्होंने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी और कार में तोड़फोड़ कर दी और कार में आग लगा दी । यह देख कर अफरा तफरी का माहौल बन गया इतने में मंगलौर कस्बा चौकी के कॉन्स्टेबल उत्तम और टीवी 100 के पत्रकार शमीम अहमद ने साहस दिखाया और पानी लाकर आग बुझा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। पुलिसकर्मी और पत्रकार की सूझबूझ से कार में लगी आग पर काबू पाया गया अन्यथा कार जलकर राख हो गई होती। ऐसे पुलिसकर्मियों और पत्रकार को सेल्यूट

Leave a Reply

Your email address will not be published.