• Sun. Mar 29th, 2026

10000 के इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Oct 18, 2022

मंगलौर

मंगलौर पुलिस ने 5 महीने से फरार चल रहे 10000 के इनामी गैंगस्टर मोहतरम को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त मोहतरम शातिर किस्म का अपराधी होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल कर फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा मोहतरम के विरुद्ध ₹10000 की इनाम की राशि घोषित की गई थी। कोतवाली प्रभारी मंगलौर द्वारा इनाम घोषित गैंगस्टर की गिरफ्तारी हेतु रात दिन कार्य करते हुए उप निरीक्षक मनोज कुमार व उप निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में 2 विशेष टीम गठित की गई थी मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर मोहतरम को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ,उप निरीक्षक मनोज कुमार, उप निरीक्षक उमेश कुमार, कॉन्स्टेबल किशन देव राणा, कॉन्स्टेबल रविंदर, कॉन्स्टेबल अर्जुन शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.