• Sun. May 31st, 2026

मंगलौर पुलिस ने सड़क पर घायल पड़े कावड़ियों को निजी वाहन से अस्पताल में पहुंचाया

ByAkeel Ahmad

Jul 13, 2023

मंगलौर। हरियाणा से बाइक पर सवार होकर गंगाजल लेने जा रहे कावड़िए की बाइक सड़क पर फिसल गई जिससे दोनो कावड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कस्बा चौकी इंचार्ज अकरम अहमद अपने हमराह सिपाही मनोज मिनान के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से दोनो घायल कावड़ियों को सड़क से उठाकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनो सगे भाई हरियाणा के रोहतक से है। और हरिद्वार गंगाजल लेने जारहे थे। मंगलौर नेशनल हाइवे पर अचानक बाइक सड़क पर फिसल गई थी। पुलिस की त्वरित करवाई के बाद कावड़ियों ने उत्तराखंड पुलिस का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.