• Sun. Mar 29th, 2026

मेरी माटी मेरा देश अभियान में मंगलौर नगर पालिका ने आयोजित किया कार्यक्रम

ByAkeel Ahmad

Aug 12, 2023

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के वीर एवं वीरांगनाओ के लिए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की शुरुवात हो गई है। जिसके माध्यम से देश के शहीद वीर एवं वीरांगनाओ को सम्मान दिया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी भी शहीदों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर सकें। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलौर नगर पालिका में भी कार्यक्रम आयोजित कर पंचपरण प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। यह अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर यह अभियान कार्यक्रम 16 अगस्त तक किया जायेगा। इस अभियान के तहत मंगलौर कस्बे में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद नगर पालिका कर्मचारियों के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर पौधे लगाए और स्वच्छता अभियान भी चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत पंच प्रण प्रतिज्ञा अभियान चलाया गया है इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। इसके तहत मंगलौर में भी यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद, सफाई निरीक्षक जसवीर कुमार, अमन, संजय, अली, रिजवान,संदीप, आसिफ़ आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.