• Sun. Mar 29th, 2026

ईट भट्टे पर कलयुगी बेटे ने बाप का किया कत्ल, सिर पर फावडे से किया वार,

ByAkeel Ahmad

Apr 27, 2025

मंगलौर। पिता से कहुसुनी होने पर नाराज कलयुगी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया, और पिता की हत्या कर मौके से फरार हो गया, मंगलौर क्षेत्र के टांडा बंहेड़ा में इस्थित आसरा भट्टे पर मुजफ्फरनगर जिले के गुजरान बड़वा थाना शामली के रहने वाले 62 वर्षीय सलीम पुत्र नूर अपनी पत्नी और बेटे मुशाहिर के साथ ईट पथाई का काम करते है. सुबह तड़के ईट पथाई करते हुए सलीम ने अपने बेटे मुशाहिर से जल्दी जल्दी काम करने के लिए कहा, जिसको लेकर दोनों बाप बेटे में विवाद हो गया. और गुस्से में 18 वर्षीय बेटे ने पास ही पड़े फावडे से पिता के सिर पर वार कर दिया जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई. पिता की हत्त्या करने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। भट्टे स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने हत्त्या आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। और आरोपी पुत्र की तलाश में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.