
मंगलौर। बकरीद के त्यौहार को शांति पूर्वक तरीके से संपन्न कराए जाने को लेकर मंगलौर कोतवाली में क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर सांप्रदायिक सौहार्द और क़ानून व्यवस्था बनाये रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं. किसी भी तरह कि अफवाह पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा कि क़ुरबानी करते समय साफ सफाई का विशेष ख्याल रखे. अवशेष व खून को खुले में व नालियों में न बहाये. उन्होने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्टेड रहेगी किसी भी जानवर के अवशेष को शोशल मिडिया पर भी शेयर नहीं करेगा. आपसी सौहार्द और माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्यवाई कि जाएगी।
