
मंगलौर नगर पालिका चेयरमैन द्वारा सर्दी से बचाव के लिए ट्रैक सूट वितरण किए गए, चैयरमेन कि इस पहल से कर्मचारियों ने आभार जताया, नगर पालिका परिषद मंगलौर के सभागार में अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी एवं सभासदगण और सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह द्वारा सर्दियों के चलते सर्दी से बचाव के लिए सफाई कर्मचारियों को गर्म ट्रैक सूट वितरण किए गए। जिससे सफाई कर्मचारियों को सर्दियों में सफाई करते समय ठंड का सामना न करना पड़े। और अपने सफाई कार्य को पूर्ण रूप से पूरा कर सके।
