• Sun. Mar 29th, 2026

गौकशी पर मंगलौर पुलिस का शिकंजा,गौकशी में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

ByAkeel Ahmad

Jan 14, 2026

मंगलौर पुलिस गौकशी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने में जुट गई हैं इसी क्रम में विगत 12 जनवरी को मंगलौर पुलिस को मंगलौर क्षेत्र के टांडा भनेड़ा के जंगलों में गौकशी की सूचना मिली थी,सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की थी जिसमें गौकशी करते हुए मय उपकरण के साथ एक आरोपी को भी दबोच लिया था, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया थे, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई थी, बुधवार को पुलिस ने गौकशी में फरार आरोपी आरिफ उर्फ तस्लीम पुत्र याकूब निवासी मोहल्ला किला कस्बा मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.