• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर पुलिस ने गौकशी करने वाले दो आरोपी पकड़े

ByAkeel Ahmad

Feb 20, 2026

मंगलौर जनपद हरिद्वार में गौकशी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त निर्देश के बाद रात्रि मे कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई की पीरपुरा गांव के जंगलो के आसपास गोकशी हो रही है, इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा टीमो का गठन कर सर्चिंग अभियान में लगाया गया गठित टीम द्वारा रात्रि के समय संघन सर्चिगं अभियान चलाते हुए कुर्बान पुत्र हनीफ निवासी मुकर्बपुर थाना कलियर हरिद्वार,आशु पुत्र हामिद निवासी कलियर को पकडा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से गौमांस बरामद हुआ इसके अलावा पुलिस ने लकड़ी का गुटखा,लोहे की कुल्हाड़ी इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया। छिपाती के दौरान अन्य आरोपी रात्रि का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.