
उत्तराखंड पुलिस मित्रता के साथ मानवता की मिसाल भी पेश करती आई है, कभी सड़को पर घायल यात्रियों की मदद करने का हो या फिर सड़क दुर्घटनाओं में शिकार बेजुबान पशु ही क्यों न हो। कही न की उत्तराखंड पुलिस की कई सराहनीय कार्य लोगो की जुबान पर आते रहते है। मंगलौर कस्बे में भी पुलिस के सराहनीय कार्य को लेकर क्षेत्र के लोगो ने मंगलौर पुलिस की वाहवाही की है।

दरअसल मंगलौर नेशनल हाइवे पर एक गाय का बछड़ा मृत पड़ा हुआ था। आसपास के लोगो ने गौशाला कर्मियो को मृत पड़े बछड़े की जानकारी दी लेकिन कोई भी मृत पड़े बछड़े को उठाने नही आया। उसके बाद किसी ने गाय के बछड़े का शव हाइवे पर पड़े होने की सूचना मंगलौर कस्बा पुलिस को सूचना दी। सूचना के चंद मिनटों बाद ही कस्बा चौकी सिपाही शहजाद नगर पालिका के वाहन लेकर मौके पर पहुंच गए और खुद ही मृत बछड़े को राहगीरों की मदद से सड़क से उठाकर गाड़ी में डाला और जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर बछड़े के शव को मिट्टी में दबा दिया। पुलिस की तत्काल कारवाही को लेकर लोगो ने मित्र पुलिस की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया।
